AnayIndia Foundation Android

AnayIndia Foundation

हमारा उद्देश्य :- विनम्र निवेदन सहित आपके सम्मान में कहना है कि वैश्वविक मंच पर

Features & Capabilities

हमारा उद्देश्य :- विनम्र निवेदन सहित आपके सम्मान में कहना है कि वैश्वविक मंच पर आज भारत के लगातार हो रहे सर्वांगीण विकास व बढ़ रहे रूतबे को पुरी दुनिया नजर टिकाये देख रही है। जिस तेजी के साथ भारत विकास के पथ पर अग्रसर है. सरकार अपने नागरिको के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई हितकार योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है। उसके सुखद परिणाम अब सामने आने भी लगे हैं। प्राधानमंत्री आवास योजना, प्राधानमंत्री जनधन योजना, समग्र शिक्षा छात्रवृति योजना जैसी पहल और सरकार की नीतियों ने बहुआयामी गरीबी को कम करने में प्रमुख भूमिका निभायी है। समग्र विकास सुनिश्चित करने और वर्ष 2030 तक गरीबी उन्मूलन व शिक्षा स्तर के सुधार को लेकर सरकार जितनी प्रतिबंध है, उतना ही हम समाजिक संगठनो की भी अहम जिम्मेवारी बनती है। अगर हम सब मिलकर अपने-अपने हिस्से के जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाये तो सतत् विकास के लक्ष्य को जल्द से जल्द पा सकते है। इसी जिम्मेवारी को समझते हुए अण्ये इंडिया फाउण्डेशन आपके विद्यालय को समुचित विकास करने सहित यहाँ के अध्यनरत बच्चो के स्वरणम भविष्य के लिए गुणवतायुक्त शिक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य (एम्बुलेंश, रेगुलर हेल्थ चेकअप, मेडिसीन आदि) जैसी सुविधाओ एवं आधुनिक शिक्षा युक्त पढ़ाई के लिए उचित संसाधन सहित आपके छात्रों को रू० 10,000/- से 1,00,000/- (दस हजार से एक लाख) तक की छात्रवृति (शर्ते रहित) प्रदान कर शिक्षा स्तर में सुधार लाने की एक राष्ट्रव्यापी प्रयास कर रहे है।

जैसा कि हम सब जानते है, बेहतर शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज की सम्पूर्ण विकास संभव है। हमारे देश में लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के अभिभावक गुणवतापूर्ण व उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने में पूर्णतः असमर्थ है, इसलिए हम सबका एक नैतिक जिम्मेवारी बनता है कि राष्ट्रहीत में उक्त असमर्थ शिक्षा को समर्थवान बनाने के लिए एक सार्थक प्रयास करें। मान्यवर, मातृभूमि की अनंत कृपा से हम सब ने संसार के समस्त सुखों को उपभोग किया। उस अनन्त कृपा मयी जन्म भूमि के प्रति हमारा अनंत कर्त्तव्य है। चाहे हम विद्यार्थी हो, गृहस्थी हो अथवा सन्यासी हो। राष्ट्र और विद्यार्थी का वह संबंध है जो माता और पुत्र का होता है। इसकी मान मर्यादा का रक्षा करने का सब पर समान उत्तरदायित्व है । आज के विद्यार्थी कल के नागरिक है, नेता है, शासक है, इन्हीं में भावी प्राधानमंत्री, मंत्री अथवा राष्ट्राध्यक्ष छिपे है। विद्यार्थी का समस्त जीवन केवल अपना ही नहीं है। वह हमारे समाज और राष्ट्र का धरोहर है। विद्यार्थी से ही राष्ट्र को बहुत कुछ आशा रहती है और राष्ट्र के नव निर्माण में विद्यार्थी के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। आज के विद्यार्थी कल राष्ट्र की समाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक औद्योगिक, तकनीकी आदि पहलुओ का संचालक होगा, सम्वर्धक होगा। अतः विद्यार्थी के अद्ययन काल में निष्ठापूर्वक सहयोग करना संगठन का उद्देश्य है । ताकि आगे राष्ट्र के नव निर्माण में ये अपने उल्लेखनीय भूमिका निभा सके। आपके विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे में से ही देश को श्रेष्ठ वैज्ञानिक मिलेंगे, विधिवेता मिलेंगे, व्यापारी और टेकनिसियन मिलेंगे शिक्षा शास्त्री, समाज-शास्त्री और अर्थशास्त्री मिलेंगे। जो परिवार, वंश, दल, धर्म तथा सम्प्रदाय की भावना से ऊपर से उठकर राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इस प्रकार आज के विद्यार्थियों के गुणवतापूर्ण अध्ययन से ही एक बेतहर राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ करने की कल्पना किया जा सकता है। इस सुदृढ़ नींव पर राष्ट्ररूपी प्रसाद की उत्कृष्ट रचना संभव होगी। क्योंकि कच्ची नींव में पक्का घर नहीं बन सकता।

अण्ये इंडिया के सानिध्य में विद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्र के प्रति अनन्य निष्ठा तथा राष्ट्रहित, सर्वस्व बलिदान की भावना का पोषण राष्ट्र रचना का दुसरा पक्ष होगा। विद्यार्थी के मन में ये भाव कुट-कूट कर भरे होने चाहिए कि यह देश ही मेरी मातृभूमि है, पूण्यभूमि है। इस तत्वों के अभाव में राष्ट्र भावना खण्डित होगी, निष्ठा अधुरी होगी। विद्यार्थी के अध्ययन काल में सहयोग करने से ये अपनी आत्म शक्ति की पहचान बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण का पूर्ण कार्य कर सकते है। आत्म शक्ति की पहचान से आत्म तेज जागृत होगा। राष्ट्रप्रेम की ज्वाला धधकेगी। इसका पुरुषार्थ और पौरूष राम के रूप में उपस्थित होगा। इसकी कला - भावना कृष्ण के रूप में उपस्थित होगी और निर्वेद बुद्ध के रूप में उपस्थित होगा। आत्मशक्ति प्रकट होगी, मर्यादित और संयमपूर्ण जीवन से संगठन के सन्धिय से विद्यार्थी देश की सुंदरता बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। जो राष्ट्र के निर्माण में विद्यार्थी देश के सौंदर्य-बोध को बढ़ाकर योगदान दे सकते है।

User Growth & Download Statistics

Contact the developer

Chrome-Stats does not own this Android app. Please use these information below to contact the Android app developer.
Developed by:
Tech It Service
Google Play Store
https://play.google.com/store/apps/details?id=techitservice.aifoundation
Email:
co*****@gmail.com
Website:
https://codedeals.in

User Reviews

Very good anayindia Foundation for educational dovlopment.
by AN*****, 2024-05-16
View all user reviews ›

Best AnayIndia Foundation Alternatives

Here are some Android apps that are similar to AnayIndia Foundation: